कोख से चिता तक, भारतीय स्त्री के प्रजनन और यौन जीवन पर आधारित मृणाल पाण्डे की किताब – ओ उब्बीरी...
भारतीय समाज के विकास में दिलचस्पी रखने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए एक जरूरी किताब।
”अपने अंतर्मन में हर स्त्री को अपने ऊपर सामान्यता का ठप्पा लगना खटकता है। उससे भले ही उसकी इच्छा-अनिच्छा के बारे में बहुत कम पूछा जाता रहा हो, जब वह अपनी जिन्दगी के बाबत बतियाने पर आती है, तो वह उसे अपनी ही तरह से व्याख्यायित करती है। उसे अपने भीतर की दुनिया खंगालने और उसकी अभिव्यक्ति के लिये सही लफ्ज़ ढूँढ़ पाने में कुछ वक्त भले ही लगे पर एक बार जब वह कहने पर आती है तो लगता है- एक बाँध भरभराकर टूट गया है। कभी मात्र चितवन से तो कभी पूरे शरीर की भंगिमाओं से वह अपने जीवन की अन्दरूनी विडम्बनाओं और अपनी नैतिक दुविधाओं को अंतत: साकार कर देती है।
और जब कभी ऐसा होता है तो हम पाते है कि एक मामुली सी औरत की आत्मकथा भी अपने आप में एक पूरे जाति, एक पूरे सभ्यता के गिर्द मँडराते बेहिसाब अनुभवों और स्मृतियों का खजाना समेटे हुए एक दुर्लभ महाकाव्य हो सकती है।“ (उपरोक्त पुस्तक का एक अंश)
इस किताब के पेपरबैक एडिशन की कीमत 125 रुपये है।

1 comment:
vaakai ACHCHHI kitab hai, Cunki hamaara work STRI-VIMARSH par hai is kaaran hamaare paas hai aur padh bhi rakhi hai...aapko badhai jaankari ke liye.
Post a Comment